रामपुर में आजम खान से पीछे चल रहीं भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा

Rampur news, रामपुर। रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार जया प्रदा (Jaya Prada) पीछे चल रही हैं, जबकि गठबंधन प्रत्याशी आजम खान (Azam Khan) आगे चल रहे हैं। बता दें, आजम खान ने ईवीएम के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था 'अगर मैं अपने संसदीय क्षेत्र रामपुर में तीन लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से नहीं जीतता हूं तो इसका मतलब है कि पूरे देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं हुए हैं।'

lok sabha election results 2019 rampur seat live update

आज हो जाएगा फैसला

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं। कुछ ही समय में साफ हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बननेगी। अब देखना होगा कि बीजेपी 2014 जैसे चमत्कारिक प्रदर्शन दोहरा पाएगी या नहीं। वहीं, देखना होगा कि अखिलेश यादव के दावे कितने सच साहित होंगे कि गठबंधन देश को नया पीएम देगा।

जया प्रदा पीछे चल रही हैं

शुरुआती रुझानों में रामपुर की हॉट सीट पर भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा पीछे चल रही हैं, जबकि गठबंधन प्रत्याशी आजम खान आगे चल रहे हैं। वहीं, आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं और निरहुआ पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं। बीजेपी की स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+