रामपुर: सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत, नाले से निकाली गई कार
रामपुर, 27 जून: उत्तर प्रदेश के रामपुर में रविवार को एक हादसे में कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार दिल्ली से नैनीताल जा रहे थे। रास्ते में कार एक नाले में गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से गाड़ी को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दिल्ली से नैनीताल जा रहे थे कार सवार
एएसपी संसार सिंह ने बताया कि थाना गंज पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी नाले में गिर गई। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से गाड़ी को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार 4 लोगों को मौत हो गई। ये लोग दिल्ली से नैनीताल जा रहे थे।
बागपत में दो भाइयों की मौत
उधर, बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। हादसे में तीसरा भाई घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, गड्ढों में कैंटर ने अनियंत्रित होकर घोड़ा बुग्गी में टक्कर मार दी, जिसमे तीन भाई घायल हो गए, इनमें दो की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने सड़क पर शवों को रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications