ड्यूटी खत्म करके साइकिल से लौट रहे युवक पर रास्ते में हाथियों ने किया हमला, मौत

रामपुर। यूपी के रामपुर में एक बार फिर जंगली हाथियों ने आतंक मचा दिया है। देर रात करीब 11 बजे घर लौट रहे युवक को हाथियों ने मार दिया। दरअसल युवक शहर की एक फैक्ट्री में काम करता था। रात में जब वह साइकिल से घर लौट रहा था तो रस्ते में उसका सामना हाथियों से हो गया, जिसके बाद आक्रामक हाथियों ने उसपर हमला कर मार दिया। ग्रामीणों की मानें तो हाथियों का आतंक पिछले काफी समय से क्षेत्र में व्याप्त है। इस घटना के बाद ग्रामीण वन विभाग और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

elephants attacked a man returning to home

मामला रामपुर के शह्ज़ादनगर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा कदीम गांव का है। जहां ग्राम निवासी राजू यादव जो रामपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। काम खत्म करने के बाद रात को घर जा रहा रहा था। रास्ते में उसका सामना हाथियों से हो गया जिसके बाद आक्रामक हाथियों ने उसपर हमला कर दिया। ऐसे में मौके पर वन विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं था। जिसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध जाहिर करते हुए वन विभाग को हादसे का जिम्मेदार बताया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विद्या किशोर शर्मा ने बताया कि एक लड़का फैक्ट्री में काम करता था। देर रात ड्यूटी करके जब वह वापस घर लौट रहा था तो रास्ते में हाथियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। गांव से एक किलोमीटर दूर ये घटना हुई है। पुलिस द्वारा लगातार कॉम्बिंग चल रही थी लेकिन, वन विभाग का कोई व्यक्ति वहां नहीं था। जिसके चलते ग्रामीण वन विभाग पर गैर जिम्मेदारन रवैये का आरोप लगा रहे हैं और इस घटना का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+