Azam Khan के खिलाफ रामपुर में एक और मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है आरोप ?

आजम के खिलाफ रामपुर के गंज थाने में महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। आजम के खिलाफ रामपुर के गंज थाने में महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी अनुज चौधरी ने बताया कि शहनाज बेगम की तहरीर पर गंज थाने में आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

case filed against azam khan for unborn kids remarks rampur by election

Recommended Video

    Rampur Bypoll: मंच से Azam Khan ने लगाए SP साहब जिंदाबाद के नारे,Viral | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    रामपुर में उपचुनाव हैं। समाजवादी पार्टी ने आसिम रजा को प्रत्याशी बनाया है। आजम खान अपना गढ़ बचाने के लिए लगातार आसिम रजा के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। शुतरखाना में आयोजित एक जनसभा में आजम खान ने कहा था, ''जो आज तुम्हारे और हमारे साथ हुआ है, चार सरकारों में अगर मैंने ऐसा किया होता तो बच्चा मां की कोख से पैदा होने से पहले ये पूछता कि पूछ लो आजम खान से कि कोख से बाहर निकलना भी है या नहीं। मैं मुजरिम हूं और मुझसे गलती हुई है।''

    आजम खान के खिलाफ शहनाज बेगम ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने कहा कि मोहम्मद आजम खान का बयान गंदा था। उन्हें बहुत बुरा लगा, इसलिए पुलिस से शिकायत कर आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

    आजम की टिप्पणी से महिलाओं में आक्रोश

    डीएसपी अनुज कुमार चौधरी ने कहा कि 29 नवंबर को चुनावी सभा में सपा नेता के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान द्वारा की गई एक टिप्पणी पर महिलाओं में आक्रोश था। शहनाज नाम की एक महिला ने थाने में तहरीर दी है। मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि आजम खान ने कहा, 'मैं पिछली 4 सरकारों में मंत्री था और अगर मैं पावर का उपयोग करता तो अजन्मे बच्चे अपनी मां से पूछते कि मां आजम खान से पूछो कि जन्म लेना है की नहीं।' आगे की जांच जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+