Rampur Byelection : रामपुर की जनता के सामने भावुक हुए आजम, बोले- अब धोखा मत करना, मेरे पास वक़्त नहीं है

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान अपने गढ़ रामपुर में 'करो या मरो' की स्थिति में हैं। रामपुर विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में जीत के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने भी पूरा दम लगा दिया है। इस सीट पर मुकाबला सपा प्रत्याशी असीम रजा और भाजपा के आकाश सक्सेना के बीच है। इस बीच आजम खान ने आरोप और बयानों ने सियासत गरमा दी है। अपने क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा कि ये आबादी बदनसीबों की आबादी है, दुनिया के सबसे कमनसीब लोग, मेरे लोग यहां रहते हैं, इसलिए उनपर सितम ढाया जा रहा है।

Recommended Video

    Rampur Byelection: जनता के सामने फफक-फफक कर रोने लगे Azam Khan | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    azam khan said to Do not cheat me now rampur bypoll 2022

    'अब मेरे साथ धोखा मत करना'

    आजम खान ने रामपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा, ''मेरा दिल फट जाएगा अगर तुमने बेवफाई की तो। अब मेरे साथ धोखा मत करना, मेरे पास बहुत वक्त है भी नहीं। मत करना धोखा मेरे साथ।'' आजम खान ने बिना नाम लिए बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ''अच्छी तरह जान लो, भेड़िया तुम्हारे दरवाजे पर खड़ा है। अगर वो तुम्हारे घर के अंदर दाखिल हो गया तो अपनी आबरुओं की हिफाजत नहीं कर सकोगे।''

    'अब मुझे इंतजार है कि मुझे देश से कब निकाला जाएगा'

    आजम ने आगे कहा, कुछ मत सोचना मेरे लिए, मैं तो इंतजार इस बात कर रहा हूं किस दिन मुझे देश निकाला मिलेगा। क्योंकि अब सिर्फ एक ही जुल्म बाकी रह गया है किस दिन मुझे हिंदुस्तान से निकाल दिया जाए। मेरा वोट देने तक का इंतजार है। मेरे जीने का हक इसलिए बाकी है, कि वो मुझे सीधे नहीं मारना चाहते। चाहते हैं एड़ियां रगड़ रगड़ कर हमें मारे। आजम ने दर्द बयां करते हुए कहा, सारा सारा दिन अदालत में खड़ा रहता हूं, मेरे बीवी, बच्चे फैसलों का इंतजार करते हैं कि अब कौन सी जेल होगी, कहां जाना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+