आजम खान ने यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट में कही यह बात

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व रामपुर से सांसद आजम खान को सीतापुर जेल से गुरुवार को पेशी के लिए रामपुर कोर्ट लाया गया था। इस दौरान आजम खान ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कोर्ट में कहा, 'पुलिस उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। सीतापुर से रामपुर लाए जाने के दौरान छह घंटे के सफर में पुलिस टॉयलेट करने तक की इजाजत नहीं दे रही है।'

Recommended Video

      Azam Khan ने Rampur Court में Police पर लगाए आरोप, कहा- न टॉयलेट करने दी, न लंच कराया|वनइंडिया हिंदी
      Azam Khan made serious allegations against UP police in court

      आजम खान ने कोर्ट से गुजारिश की कि वह कुछ कहना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी बात कही। आजम खान यूनिवर्सिटी और स्कूल खोलने से लेकर उसके फीस स्ट्रक्चर तक की जानकारी दी। कहा कि मैंने अपने लिए कुछ नहीं किया है, कमजोर लोगों की मदद करने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी बताया कि मैं वकील भी हूं और डेढ़ साल तक रामपुर कोर्ट में प्रैक्टिस भी की है। कोर्ट को उन्होंने पुलिस के व्यवहार के बारे में अवगत कराया। कहा कि सीतापुर से रामपुर के छह घंटे के सफर के बीच पुलिस टॉयलेट तक नहीं करने दे रही है।

      तीन दिन तक बरेली जेल आजम खान का ठिकाना
      बरेली जेल सांसद आजम खान का अगले तीन दिनों तक ठिकाना रहेगी। गुरुवार को रामपुर में कोर्ट की पेशी के बाद उनको बरेली जेल भेज दिया गया। हालांकि उनको लाया सीतापुर से गया था। कोर्ट ने इस बाबत कोई आदेश भी नहीं दिया है। अधिकारियों ने बताया कि डीआईजी जेल के आदेश के बाद आजम खान को सात मार्च की सुबह तक बरेली की जेल में रखा जा सकता है। उधर, आजम खान पर दर्ज मुकदमों की पेशी अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। आवश्यक होने पर ही उनको कोर्ट में लाया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को एडीजे-6 धीरेंद्र कुमार की कोर्ट ने आदेश जारी कर दिए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+