रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की दीवार पर चला बुलडोजर, चकरोड पर किया था निर्माण

रामपुर। समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की चहारदीवारी पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। दीवार का निर्माण चकरोड की जमीन पर किया गया था। इस कार्रवाई से पहले चकरोड का रास्ता देने को लेकर नोटिस भी दिया गया था। तय समय में इसका समाधान नहीं निकल पाया, जिसके बाद गुरुवार को जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी की दीवार गिरा दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासन की टीम यूनिवर्सिटी पर मौजूद रही।

azam khan jauhar university boundary wall demolished by rampur administration

जौहर यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं आजम खान

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान जौहर यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं। आजम खान पर श्रम विभाग का 1 करोड़ 37 लाख रुपए सेस का बकाया था। जमा न करने पर श्रम विभाग ने आरसी जारी थी। भवन की कीमत का अनुमान लगाकर जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन सीज कर दिए गए। विश्वविद्यालय के लिए दलितों की जमीन नियम विरुद्ध खरीदने को लेकर राजस्व परिषद ने पूर्व कमिश्नर के आदेश को खारिज करते हुए प्रदेश सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया था और जौहर ट्रस्ट की ओर से बनवाए गए इस विश्वविद्यालय के कब्जे से दलितों की 104 बीघा जमीन वापस करने का आदेश दिया गया था।

जिला प्रशासन ने जनवरी में शुरू की थी कार्रवाई

जनवरी में शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जौहर यूनिवर्सिटी से जमीन वापस लेने की कार्रवाई शुरू की थी। जिसके तहत भारी पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन यूनिवर्सिटी पहुंचा था और नपाई के साथ जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन सीज कर दिए थे। गुरुवार को उप जिलाधिकारी सदर प्रेम प्रकाश तिवारी पुलिस फोर्स के साथ यूनिवर्सिटी पहुंचे। वहां चकरोड की जमीन पर बनी चारदीवारी पर बुलडोजर चलवाया गया। यह दीवार आलियागंज गांव की ओर बनी थी।उपजिलाधिकारी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में चार चकरोड ऐसे हैं जिन पर निर्माण हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+