अब पेड़ कटवाने के मामले में फंसे आजम खान, वन विभाग करेगा कार्रवाई

रामपुर। सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब वह कोसी से सटी अपनी जौहर यूनिवर्सिटी को दी गई सरकारी लीज की जमीन से हजारों खैर के पेड़ गलत तरीके से काटने के मामले में फंस गए हैं। आजम खान खैर (कत्थे) के 2173 पेड़ कटवाने के मामले में फंस गए हैं।

azam khan in trouble over 2173 senegalia catechu tree in jauhar university

इस शर्त पर लीज पर दी गई थी जमीन

दरअसल, आजम खान ने जौहर ट्रस्ट के माध्यम से जौहर यूनिवर्सिटी की 1252 और 1458 नंबर की जमीन को लीज पर लिया था। शर्त थी कि इस जमीन पर खड़े कत्थे के पेड़ों को यथावत रखा जाएगा। जांच में पाया गया कि ये पेड़ वहां से काट दिए गए। 9 सदस्यों की टीम ने इसकी जांच करके शासन को भेजी है। अब वन विभाग इस पर कार्रवाई करेगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कटवा दिए पेड़

अपर जिला अधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को कोसी की 12 एकड़ से अधिक भूमि लीज पर दी गई थी। आजम की यूनिवर्सिटी को कोसी की जो भूमि लीज पर दी गई, उसमें कत्थे के 2173 पेड़ भी खड़े थे। आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे कटवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+