रामपुर: NH-24 पर कई वाहन आपस में भिड़े, कार में लगी आग, चार की मौत

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में रविवार की सुबह कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे के बाद कार में आग लग गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते हुए रास्ता साफ कराया है।

4 dead in road accident on Rampur Highway

जानकारी के अनुसार, हादसा रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-24 पर हुआ है। रविवार सुबह करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर मिनी ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर और कार आपस में टकरा गए। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार दो जबकि कार और ट्रक सवार एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मृतकों में दो की शिनाख्त सचिन और इल्यास अहमद के रुप में हुई है।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि हादसे के बाद कार में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। लेकिन कार जलकर खाक हो गई। हादसे के चलते हाईवे पर करीब दो घंटे तक आवागमन में कठिनाई हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+