मोदी के मंत्री ने कहा- 'दलित आर्मी में भर्ती हो जाएं, वहां रम मिलती है'
नई दिल्लीः केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने हैरान करने वाला बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि 'बेरोजगार रहकर 'देसी' शराब पीने से अच्छा है कि दलित युवा सेना में भर्ती हो जाएं, वहां अच्छा खाना और विदेशी शराब मिलेगी।' रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री जी ने ये बात कही।

मंत्री जी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी आरपीआई (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) ने आर्मी में आरक्षण की मांग की है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक दलित समाज के युवा हिम्मतवाले हैं, यही कारण हैं कि उन्हें भारतीय सेना में भर्ती हो जाना चाहिए। वहां देसी शराब की बजाय रम मिलती है, जिससे तबियत अच्छी रहती है।
अठावले ने भरोसा दिलाया कि देश में तेल की कीमतें जल्द ही कम हो जाएंगी। मोदी सरकार इस पर काम कर रही है। मंत्री जी ने बताया कि वित्त मंत्री भी चाहते हैं कि देश में तेल की कीमतें कम हो जाएं। राज ठाकरे के बुलेट ट्रेन के विरोध पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अहमदाबाद -मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन का समर्थन किया, उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई वजह नजर नहीं आ रही है।
यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड पर था ग्रुप एक्ट करने का शक, आजमाने को उसके पास भेज दीं सेक्सी जुड़वा बहनें












Click it and Unblock the Notifications