जिससे लव मैरिज कर जिंदगीभर साथ निभाना चाहा उसी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला

राजकोट। यहां जसदन के खानपर गांव में दो दिन पहले एक शख्स की हत्या कर दी गई। उसकी लाश को हत्यारों ने जसदन थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। पुलिस ने लाश बरामद कर अब इस हत्याकांड का खुलासा किया है। उस शख्स की हत्या उसकी पत्नी ने अपने एक प्रेमी के साथ मिलकर की थी।

32 साल के शख्स की हत्या

32 साल के शख्स की हत्या

संवाददाता ने बताया कि, मृतक की पहचान खानपर गांव के रहने वाले हरेश सोमाभाई किहला के तौर पर हुई। वह 32 साल का था। इलाके में वह पान की दुकान चलाता था। उसकी हत्या को लेकर चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है। दरअसल हरेश ने एक युवती से लव मैरिज की थी। दोनों ने साथ-साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं।

गिरफ्त में आई हत्यारी पत्नी

गिरफ्त में आई हत्यारी पत्नी

कुछ समय तक सब ठीक रहा, उसके बाद उस युवती के किसी और युवक से भी नैन-मटक्के होने लगे। युवती को अपना पति बुरा लगने लगा। फिर एक दिन उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट ही उतार दिया। अब दोनों हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय हरेश दो दिनों पहले किसी काम से घर से बाहर गया था और फिर रात तक घर नहीं लौटा। दूसरे दिन लाश पुलिस को मिली। पोस्टमॉर्टम हुआ और साथ ही आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक पर प्रोहिबिशन के दो केस दर्ज थे। तब पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखाबेन को हिरासत में लिया और पूछताछ की। जिसमें दोनों की दो संतानें होने के साथ-साथ उसके दिनेश उर्फ महेश मकवाणा से अवैध संबंध होने की हकीकत भी सामने आई।

ऐसे मार दिया पति को

ऐसे मार दिया पति को

पुलिस ने कहा कि, पति को मरवाकर रेखा खुद दुःखी होने का ड्रामा करने लगी थी, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने सच्चाई उगली। बताया कि, पति हरेश को उसके और महेश के प्रेम संबंध का पता चल गया था। जिसको लेकर दोनों में झगड़े हो रहे थे। इसी वजह से महेश के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया था।

कंबल में लपेटकर फेंका

कंबल में लपेटकर फेंका

प्लान के अनुसार, जब पति सो गया तो उसने खुदाई करने की लोहे की कोस से अंधाधुंध वार किए और प्रेमी महेश की मदद से उसका गला भी घोंट डाला। उसके मरने की तसल्ली होने के बाद शव को कंबल में लपेटकर बाइक से जसदन-खानपर रॉड पर फेंककर वापस लौट पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+