शो-रूम बंद कर 5 लाख में ली रोटी बनाने की मशीन, 8 हजार रोटियां हर रोज गरीबों को खिला रहे, VIDEO
राजकोट। कोरोना महामारी से लोगों के बचाव के लिए सरकार ने कोविड गाइडलाइंस लागू की हुई है। गुजरात के कई शहरों में कर्फ्यू जैसे हालत हैं। पाबंदियों के चलते गरीबों और भिखारियों को दो वक्त का खाना जुटा पाना मुश्किल हो गया है। यूं भी बेसहारा लोगों की संख्या लाखों में है। ऐसे वक्त में यहां कई शहरों में कुछ एनजीओ एवं नेकदिल लोग दूसरों की मदद को आगे आए। यहां राजकोट के एक व्यापारी ने अपना कपड़ों का शो-रुम बंद कर 15 साथियों के साथ मिलकर रोटियां बनाने की मशीन खरीद ली। उसके जरिए उन्होंने रोज 8 हजार से ज्यादा रोटियां बनाकर बांटना शुरू कर दिया। उनकी इस रहमदिली की प्रशंसा हो रही है।

5 लाख रुपए की रोटी बनाने की मशीन ली
संवाददाता के अनुसार, इस समय में गरीबों एवं भिखारियों का पेट भरने के लिए जिस मशीन से रोटियां बनाई जा रही हैं, वह करीब 15 लोगों की देन है। जिनमें खासतौर पर पारिजात केटरर्स के सुरेश कालरिया ने पैसा लगाया। सुरेश कालरिया ने इसके लिए अपना शो-रुम खाली कर दिया और गिरनार मशीन टूल्स के श्यामभाई ने 5 लाख रुपए की रोटी बनाने की मशीन दी। उनके इस काम को देखकर कई लोग खुद ही उनके पास आटा लेकर पहुंच रहे हैं।

रोज 8 हजार रोटियां बनाकर गरीबों में बांटी जा रही
अब रोज उस मशीन से 8 हजार रोटियां बनाकर गरीबों में बांटी जा रही हैं। इन लोगों का कहना है कि, विभिन्न सामाजिक संस्थाएं और नागरिक गरीबों को भोजन देने का काम कर रही हैं। जिसमें उनको रोटी के अलावा हर चीज मिल जाती है। इसी कारण उन्होंने रोटियां बनाने का निर्णय लिया।

टीम में इंजीनियर और इंटीरियर डिजाइनर भी शामिल
हालांकि, बड़ी संख्या में रोटियां बनाना काफी मुश्किल था। लेकिन आधुनिक मशीन के कारण यह आसान हो गया है और हजारों लोगों को रोटी मिलने लगी है। बता दें कि, इस टीम में उधोगपति, व्यापारी, इंजीनियर के साथ इंटीरियर डिजाइनर भी शामिल है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications