कुख्यात बिल्डर रामाणी को गुजरात पुलिस ने फ्लैट में युवती के साथ दबोचा, देखें कैसे मुंह छिपाने लगा
id="toptextpromo">
राजकोट।
गुजरात में कुख्यात बिल्डर कमलेश रामाणी कालवाड़ रोड स्थित तुलिप बिल्डिंग के फ्लैट से धर लिया गया है। फ्लैट में वह नशे में धुत था और एक युवती के साथ अकेला था। पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कमलेश रामाणी को पासा एक्ट के तहत वडोदरा जेल भेज दिया गया है। उस पर रेप, एसिड अटैक, फायरिंग आदि के 17 मुकदमें दर्ज हैं। नशा कराकर उसने दो युवतियों को पहले भी हवस का शिकार बनाया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
युवती के साथ अंदर था कमलेश रामाणी
इस बार कमलेश रामाणी के साथ एक युवती पाई गई। पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो कौन है और रामाणी के पास क्यों आई? उसने अपना नाम फिरोजा बताया है। वह बालिग है। पूछताछ में उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से रामाणी के पास आई। जिसके कारण इस मामले में कमलेश पर कोई केस नहीं बनता।'

राजकोट में बदनाम बिल्डर के रूप में चर्चित
कमलेश रामाणी राजकोट में बदनाम बिल्डर के तौर पर चर्चित है। उसके बारे में यह भी कहा जाता है कि वह धनबल के कारण अपराध करने में नहीं हिचकता। सिपाही उसके मामले में नरमी बरतते रहे हैं। हालांकि, इस बार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दो युवतियों ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी
कमिश्नर के मुताबिक, दो युवतियों ने उस पर नशीला पेय पिलाकर रेप करने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद उसकी तलाश की जाने लगी।












Click it and Unblock the Notifications