VIDEO: सगे-संबंधियों के सामने ही पत्नी को पीटा तो सास-साली ने यूं किया दामाद को काबू
जामनगर। गुजरात में जामनगर की खोडियार कॉलोनी में सस्पेंडेड पुलिसकर्मी के बेटे ने सगे-संबंधियों की भीड़ के सामने ही पत्नी को पीटा। दामाद के हाथों बेटी को पिटता देख सास और साली सामने आ गईं तो वह उनसे भी जूझ गया। परिवारिक झगड़े से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स भरी भीड़ के समक्ष महिलाओं से बुरी तरह लड़ रहा है। उसके हाथ में कद्दूकस दिखाई दे रहा है, जिसे वह पत्नी के सिर पर जोर से मारता है। उसके बाद कई महिलाओं ने शख्स को थप्पड़ मारे।

संवाददाता के अनुसार, आरोपी की पहचान अमित के तौर पर हुई है। वह सस्पेंडेड पुलिसकर्मी भूपेन्द्रभाई उपाध्याय का बेटा है। उसकी शादी दक्षाबेन से हुई थी। हालांकि, पति के साथ चल रहे मनमुटाव के कारण वह अपने पिता के गायत्रीनगर स्थित घर रहने लगी थी। कल अमित अपने दोस्त प्रदीप के साथ उसे करियावर की चीजें लौटाने गया था। लेकिन दक्षाबेन द्वारा समान लेने से इनकार किए जाने पर अमित आगबबूला हो गया और सामान रास्ते पर फेंक पत्नी के बाल खींचकर पीटने लगा।
इसी दौरान दक्षाबेन की माता और बहन बीच में आ गईं तो अमित उनसे भी गुत्थमगुत्था हो गया। दक्षाबेन पर लोहे के बर्तन से वार किए जाने पर वह चिल्लाने लगी। वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे अमित से छुड़ाया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित दक्षाबेन द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications