घरवालों ने तोड़ी सगाई तो लड़का-लड़की नहीं झेल पाए अलगाव, एक ने खाया जहर और दूजे ने फांसी लगाई

राजकोट। प्यार करने वाले कभी-कभी ऐसा कर जाते हैं, जो और लोगों सोच भी नहीं सकते। गुजरात के राजकोट में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जब लड़का-लड़की के घरवालों ने एक-दूजे की सगाई करवा दी। बाद में किसी कारण से यह सगाई घरवालों ने तोड़ दी। जिससे लड़का-लड़की को ठेस पहुंची। सगाई के बाद से ही दोनों के दिल एक-दूजे के करीब आ गए थे। वे घंटों चैटिंग किया करते थे। दोनों जल्द शादी के ख्वाब देख रहे थे। मगर, उन्हें नहीं अंदाजा था कि उनकी लव-स्टोरी अधूरी रह जाएगी।

watch video: girl and boy extreme step due to fail engagement

जब दोनों की सगाई टूट गई तो लड़की ने लड़के को वीडियो कॉल की। लड़की ने अपने मंगेतर को कहा कि फांसी लगाकर मरूंगी। उसके बाद उसने गले में फंदा डाल लिया। उधर, आहत लड़के ने भी जहर खा लिया। इस दौरान कुछ देर बाद लड़की की मौत हो गई, जबकि लड़के की हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका की पहचान भानु के रूप में हुई। जबकि, उसके मंगेतर का नाम सुरेश है।

संवाददाता ने बताया कि सुरेश चोटिया के जमोर गांव का रहने वाला है और उसकी सगाई थान की भानु से हुई थी। किसी कारणवश यह सगाई टूट गई, लेकिन इस दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब चूके थे। परिजनों के इनकार करने पर दोनों ने खुद को मारने की ठान ली थी। फंदे से भानु तो कुछ ही देर में मर गई, जबकि जहर से सुरेश की​ तबियत काफी खराब हो गई। सुरेश को राजकोट के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक ही रही।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+