180 की रफ्तार से कार दौड़ाई, युवक ने खुद समेत 5 की जान गंवाई, वीडियो में दिखे उसके शौकिया तेवर

जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ के वंथली क्षेत्र में गांठीला के पास एक कार हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इन मृतकों में दो लड़कियां थीं। जबकि, कार को एक युवक ड्राइव कर रहा था। यह हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। लाशें जहां-तहां फंस गईं। बाद में क्रेन की मदद से लाशों को बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद अब उस कार को ड्राइव करने वाले युवक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप उस युवक के शौकिया तेवर देख सकते हैं। उस युवक ने कार 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाई थी।

watch video: 5 dies in horrific car accident at junagadh

इतना नहीं, कुछ समय पहले तो उसने सिगरेट पीते हुए और हवा में फायरिंग करते हुए कार चलाई थी। वह चलती कार से फायरिंग कर रहा था। संवाददाता के अनुसार, जो वीडियो सामने आया है कि वह कुछ महीने पहले का है। उक्त युवक का नाम ईशांत था। उसने जब नई-नई कार खरीदी थी, तो वह एक हाथ से कार चलाता हुआ और दूसरे हाथ से सिगरेट पीता दिखा। उसके बाद सिगरेट को मुंह में दबा लिया और रिवॉल्वर का घोड़ा चढ़ाया। उसके बाद कार की खिड़की से ही हवा में गोली दागीं।

यह वीडियो राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया है। कुछ ही दिन पहले उक्त युवक और उसके साथी कार हादसे में मारे गए। ईशांत मीर जूनागढ के मधुरम क्षेत्र में रहता था। बीते सप्ताह जब वह अपने दोस्तों के साथ देर रात सासन से जूनागढ आ रहा था तो हादसा हुआ। तब कार में करीब 7 लोग थे। वंथली के गांठीला गांव के पास यूटर्न लेते समय कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि बाकी की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+