हाईवे से गुजर रही थी कार, तभी एक के बाद एक 10 शेरों ने काटा रास्ता, वीडियो वायरल
Junagadh Gujarat News, जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में मशहूर तीर्थधाम भवनाथ गिरनार पर्वत और जंगल शेरों के लिए पसंदीदा स्थल बना हुआ है। यहां जंगल से गुजरते मार्ग पर वैसे तो श्रद्धालु ज्यादा आते जाते हैं, मगर कभी-कभी यहां रह रहे शेर ही इस मार्ग पर टहलते दिख जाते हैं। इन शेरों की संख्या 50 बताई जा रही है, जिनमें से कुछ आसपास के क्षेत्रों में भी पहुंच जाते हैं। ऐसे में यहां कभी-कभी ऐसी घटना भी होती हैं, जिसे देखने लिए इंसान को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

हाल ही यहां ऐसा ही एक वाकया हुआ, जब बिलखा रोड से गुजर रही कार के सामने एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ 10 शेरों ने उसकी राह काटी। ये शेर सड़क की एक ओर से जंगल में दूसरी ओर जा रहे थे। कार चालक ने शेरों की इस पूरी चहल-कदमी को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार चालक के मुताबिक, रात के वक्त जब वह बिलखा रोड से जा रहे थे, तभी पास की झाड़ियो में से ये शेर एक के बाद एक करके निकले। आस-पास के लोगों का कहना है कि ये शेर शिकार की तलाश में अक्सर निकलते हैं, मगर 10 शेर दिखना बड़ी बात है।












Click it and Unblock the Notifications