गुजरात: समुद्र से फिर मिली ड्रग्स, बोट के साथ पकड़े गए 2 पाकिस्तानी, 10 भाग निकले
Gujarat News, कच्छ। पिछले काफी समय से पाकिस्तानी एजंसी ISI द्वारा भारतीय सीमाओं में घुसने और ड्रग्स पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। बुधवार को समुद्री किनारे से मिले 3 पैकेट्स ड्रग्स के बाद पश्चिम कच्छ पुलिस द्वारा किए गए सर्च ऑपरेशन में तकरीबन 20 करोड़ की कीमत के ड्रग्स के और 4 पैकेट्स हाथ लगे। दूसरी तरफ बीएसएफ ने हरामीनाला क्षेत्र से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे दो पाकिस्तानियों को बोट के साथ दबोच लिया है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक दस पाकिस्तानी बीएसएफ को चकमा देकर भागने में कामयाब हुए हैं।

गुजरात बीएसएफ आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) जी. एस. मलिक के मुताबिक, ड्रग्स पकड़े जाने के बाद से सीमा सुरक्षा दल हाई एलर्ट पर है। ऐसे में गुरुवार को हरामीनाला के पास गश्त के दौरान हमारे जवानों को पाकिस्तानी बोट नजर आई। जिसके चलते जवानों ने उसका पीछा कर चारों तरफ से घेर लिया और बोट समेत दो पाकिस्तानी शख्सों को पकड़कर पूछताछ शुरु की गई।' साथ ही उन्होंने पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग तेज करने की बात कही।

बता दें कि, हाल ही में तट रक्षक दल और डीआरआई ने कच्छ के समुद्री क्षेत्र से करोड़ों का ड्रग्स बरामद किया था। साथ ही समुद्र में और भी ड्रग्स के पैकेट होने की आशंका के साथ सर्च ऑपरेशन जारी है। ऐसे में और दो पाकिस्तानीयों के बोट के साथ पकड़े जाने से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क होने की हकीकत भी सामने आई है। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी 10 पाकिस्तानी भागने में कैसे कामियाब हुए ये तो जांच खत्म होने के बाद ही सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications