दो युवतियों को हुआ एक-दूसरे से प्यार, साथ रहने के लिए रात में बाइक उठा घर से हुईं फरार

अमरेली। प्यार की खातिर ऐसा तो अक्सर होता है, जब लड़का-लड़की एक-दूजे के साथ भागे हों। मगर, हजारों में एक मामला ऐसा भी सामने आता है, जब दो सहेलियों में ही प्यार हो जाए और वे आपस में पति-पत्नी की तरह रहने के ख्वाब संजो लें। उनके रिश्ते का पता जब उनके मां-बाप या भाइयों को चले तो वे रफ्फूचक्कर हो जाएं। गुजरात में इस बार कुछ ऐसा ही हुआ, दो सहेलियों के बीच। साथ रहने की ख्वाहिश में जब उन्हें अपने परिजन बाधा लगने लगे तो आधी रात बाइक लेकर दोनों घर से फरार हो गईं।

अमरेली ​जिले का मामला

अमरेली ​जिले का मामला

मामला अमरेली ​जिले में जाफराबाद का है। यहां एक बालिग और एक नाबालिग लड़की में दोस्ती हुई। बालिग कोडिनार के सिंधाज गाँव की रहने वाली थी, जबकि नाबालिग जो कि 16 वर्ष की थी, वह हेमाल गांव की थी। दोनों शुक्रवार देर रात परिजनों को सोता छोड़ बाइक से फरार हो गईं। पता चलने पर नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में कंप्लेंट दर्ज कराई। बेटी मिल गई तो उन्होंने कहा कि जो लड़की मेरी बेटी को लेकर भागी उस पर कार्रवाई हो।

एक लड़की बालिग थी और दूसरी नाबालिग

एक लड़की बालिग थी और दूसरी नाबालिग

नाबालिग के पिता ने ये भी बताया कि बेटी के गायब होने का पता उन्हें दूसरे दिन की सुबह को लगा। तब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बेटी को ले भागने वाली युवती उसके साले की ही बेटी है। रिश्तेदार होने की वजह से वह कई बार घर पर आती थी। वह हमेशा लड़के जैसे ही कपड़े पहनती थी। उसका अंदाज भी लड़कों जैसा हो गया था। वह हमारी बेटी के साथ घंटों बातें किया करती थी।

रिश्तेदारी की वजह से नहीं लगी घरवालों को भनक

रिश्तेदारी की वजह से नहीं लगी घरवालों को भनक

बताया जाता है कि, रिश्तेदार होने की वजह से दोनों के घरवालों को उनके समलैंगिक संबंध होने का कतईं अंदेशा नहीं था। मगर, जब वे दोनों भाग गईं तो परिजनों का माथा ठनका। नाबालिग के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों युवतियों को बरामद किया।

परिजनों आपस में सुलह करने जुटे

परिजनों आपस में सुलह करने जुटे

नाबालिग बेटी पिता को सौंप दी गई, जबकि दूसरी युवती को पकड़े रखा। नाबालिग बेटी के पिता का कहना है कि उस युवती पर कार्रवाई हो, वहीं उस युवती के परिजन सुलह कर मामले को सुलझाने में जुट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+