चाचा-भतीजे समेत 3 हनीट्रैप का ​शिकार, युवती ने 4 लोगों से कार में वीडियो बनवाया

Gujarat News, राजकोट। मोरबी के जिकियारी गांव में दोस्तों की तरह रहने वाले चाचा-भतीजा समेत 3 शख्स हनीट्रैप का शिकार हो गए। हनीट्रैप करने वाली युवती के बुलावे पर ये तीनों दो-दो हजार रुपये लेकर एक युवती के पास गए थे। जहां युवती ने अन्य 4 लोगों के साथ मिलकर इन तीनों शौकीनों को फंसाने का प्लान बनाया। जिसके मुताबिक युवती के साथ तीनों का संबंध पूरा होते ही एसेंट कार में उसके चारों लोग वहां आ धमके। जिसके बाद उन्होंने इन तीनों शौकीनों के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया।

Morbi: Three Men Become Victims Of A Honey Trap, girl caught them in video

बाद में उस वीडियो वायरल करने और रेप का केस करने की धमकी देकर तीनों से १-१ लाख की मांग की गई। हालांकि, बाद में काफी भावताल के बाद तीनों के डेढ़ लाख लेने को तैयार हो गए थे। इतना ही नहीं सुबह तक रुपये पहुंचाने के लिए बोलकर तीनों को बुरी तरह पीटा भी गया। सुबह तक रुपयों का इंतजाम न होने के कारण हनीट्रैप गैंग ने उनको फोन कर शाम तक का वक़्त दिया था।

तीनों के शाम तक भी रुपयों का इंतजाम करने में असमर्थ होने की वजह से आख़िरकार मामला पुलिस के पास पहुंचा था। डरते-डरते तीनों ने पुलिस को सारी हकीकत बताई थी। जिसके चलते मोरबी एलसीबी द्वारा त्वरित कार्रवाई कर के आरोपियों की एसेंट कार पर कब्जा कर लिया है और तमाम आरोपी भी जल्द ही पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, फ़िलहाल ये किस्सा 'टोक ऑफ टाउन' बन गया है।

आरोपियों में हलवद पुलिस का LRD जवान दिव्यराजसिंह उर्फ कानभा झाला, रणमलपुर के तीन शख्स और चराडवा की युवति शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इस गैंग द्वारा अन्य 5 से 7 शख्सों को भी हनीट्रैप का शिकार बनाया गया होने की बात भी सामने आई है। जिसके चलते पुलिसने नाम गुप्त रखने का विश्वास दिलाकर सबको सामने आने की अपील की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+