चाकू-लाठी लिए 7 लुटरों ने बोला फैक्ट्रियों पर धावा, खुलेआम मचाई लूट, वीडियो वायरल हो रहे

Gujarat News, मोरबी। गुजरात के मोरबी जिले में टंकारा में आधा दर्जन हमलावरों ने एक ही रात में तीन फैक्ट्रियों में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। छुरे समेत कई तरह के हथियारों से लैस ये हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। फैक्ट्रियों के पीड़ित संचालकों के अनुसार, एक लाख से ज्यादा की लूटपाट हुई है। हमलावरों ने किस तरह धावा बोला था, इसके फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

Robbers looted the factories in morbi district, caught in cctv footage

वहीं, वारदात के बाद पूरे ज़िले में सनसनी फैल गई है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्टरूप से देखा जा सकता है कि, छुरे और लाठी जैसे हथियारों के साथ 7 से ज्यादा लोगों द्वारा खुलेआम लूट मचाई जा रही है। इसी मर्तबा नींद से जागे एक श्रमिक युवक को भी छुरे की नोंक पर रखा जाता है। युवक द्वारा उठने का प्रयास करने पर उसको लाठी और छुरा दिखाकर बिठा दिया जाता है।

लुटेरों के गैंग द्वारा देव कॉटन फैक्ट्री में 1 लाख, सियाराम ऑयल इंडस्ट्री से 10 हजार का कैश और बाइक लूटी गई। इसके बाद सहकार कॉटन फैक्ट्री से कुछ हाथ नहीं आने पर श्रमिक युवक के गले पर छुरा रखकर 10 हजार रुपये छीन लिए गए।

वीडियो को देखने से लगता है कि उन लुटेरों में जैसे पुलिस का कोई खौफ ही नहीं था। फ़िलहाल पुलिसने लूट की शिकायत दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तमाम आरोपियों को ढूंढा जा रहा है। लगभग 15 मिनट तक चली इस लूट के दौरान बेखौफ आरोपियों को देखकर पुलिस के नाइट पेट्रोलिंग पर लोगों में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+