रिक्शे वाला कहता- 'मेरे पास ऐसी चीज है, जिससे रोग भस्म हो जाते हैं', भांडा फूटा तो खानी पड़ी ये कसम
Gujarat News, राजकोट। आधुनिक युग में भी लोग बनावटी साधु और बाबाओं की बातों में आ जाते हैं। यहां परापिपलिया गांव में रहने वाले एक रिक्शा चालक ने कुछ ऐसी ही चीज होने का दावा करते हुए गोरखधंधा खोल लिया। वह 'भस्म' से सभी रोग मिटा देने की बातें कहता। जो लोग झांसे में आ जाते, उनसे फायदा उठा लेता।

'मामा साहब' के नाम से लोगों को गुमराह करने लगा
इसी तरह वह मामा साहब के नाम से लोगों को गुमराह करने लगा। मंगलवार को उसके पास लोगों का तांता लग जाता। वे लोग अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए आते थे। इसी बीच किसी ने पुलिस में उसकी शिकायत कर दी। सिपाहियों ने जब सख्ती से उससे पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया और सब कुबूल करने लगा।

भोले-भाले लोग उसकी की बातों में आने लगे
उसने अपना असली नाम नरेश सोलंकी बताया। उसने कुबूल किया कि वह बच्चों को भोजन करवाने की आड़ में लोगों को अपने जाल में फंसाता था। हाथों से मैजिक करके चीजें निकलने का करतब भी दिखाने लगा था। गांव के भोले लोग उसकी की बातों में आने लगे थे।

आगे से ऐसा नहीं करने की कसम खाई
उसकी बातें सुनने के दौरान पुलिस के साथ एक जयंत पंडया नामक शख्स भी मौजूद था। जानकारी के अनुसार, जयंत पंडया की वजह से ही नरेश सोलंकी का भांडा फूटा। उसने तमाम मेजिक का वैज्ञानिक कारण भी बताया। जिसके चलते नरेश ने लोगों को गुमराह करने की बात का स्वीकार करके आगे से ऐसा नहीं करने की कसम खाई। इस दौरान लोगों ने खूब लताड़ा।












Click it and Unblock the Notifications