इस शहर में वैक्सीन लगवाने पर मिलेगा स्मार्टफोन, लकी ड्रॉ के जरिए चुना जाएगा विजेता

राजकोट, 05 दिसंबर: कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच संक्रमण पर रोक लगाने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। इस बीच गुजरात के राजकोट नगर निगम ने नई पहल की है। वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के लिए लकी ड्रॉ का ऐलान किया है। नगर निगम ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाने वाले लकी विनर को 50,000 रुपए का स्मार्टफोन देने की घोषण की है। हालांकि, इसके लिए शर्त ये है कि दूसरी डोज 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच लगवाना होगा। नगर निगम आयुक्त ने कहा, "4 से 10 दिसंबर के बीच जो लोग कोविड की दूसरी डोज़ लगवाएंगे उनका लकी ड्रा निकालेंगे। इससे हम वैक्सीनेशन में तेज़ी लाना चाहते हैं।"

विजेता लकी ड्रॉ के जरिए चुना जाएगा

विजेता लकी ड्रॉ के जरिए चुना जाएगा

बता दें, स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अमित अरोड़ा ने बताया कि विजेता लकी ड्रॉ के जरिए चुना जाएगा और उसे 50 हजार रुपए का स्मार्टफोन दिया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम ने स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान सबसे अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्य केंद्र को 21,000 रुपए का इनाम देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के सेकेंड डोज को स्पीड अप करने के लिए हेल्थ टीम के लिए इंसेंटिव का भी ऐलान किया जाएगा।

Recommended Video

    Corona Vaccination: इस शहर में दूसरा डोज लगवाने पर मिलेगा 50 हजार का स्मार्टफोन | वनइंडिया हिंदी
    1.82 लाख लोगों को दूसरी डोज लेना बाकी है

    1.82 लाख लोगों को दूसरी डोज लेना बाकी है


    नगर निगम के अनुसार, राजकोट में करीब 1.82 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेना बाकी है। स्पेशल अभियान के दौरान शहर के सभी 22 स्वास्थ्य केंद्रों में 12 घंटे (सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक) अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा।

    अहमदाबाद में भी लकी ड्रा का ऐलान

    अहमदाबाद में भी लकी ड्रा का ऐलान

    बता दें, इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में भी ऐसे ही एक लकी ड्रॉ का ऐलान किया गया था। इसके तहत विजेता को 60,000 रुपए का स्मार्टफोन मिलेगा। जो लोग 1 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच कोविड 19 वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाएंगे, उन्हें इस स्कीम का फायदा मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+