बेटी की शादी में पिता ने बारातियों को खिलाई ऐसी चीज कि हो गई जेल

Gujarat News, राजकोट। बेटी की शादी का मौका किसी पिता के लिए सबसे बड़ा खुशी का मौका होता है। इस अवसर पर कोई कमी भी हो तो भी ​ख्वाहिश पूरी करने की कोशिश की जाती है। ऐसा ही एक प्रयास गुजरात में धोराजी के सलीम कादर मकराणी ने किया था। घर में आर्थिक तंगी होने के बावजूद अपनी बेटी के निकाह के मौके पर उन्होंने बिरयानी खिलाकर मेहमानों का मान रखा। हालांकि, ​इस बिरयानी के लिए जो उसने किया, उसकी वजह से जेल की हवा खानी पड़ी।

शादी में आए मेहमानों को गाय का मांस खिला दिया

शादी में आए मेहमानों को गाय का मांस खिला दिया

जानकारी के अनुसार, सलीम कादर मकराणी ने बेटी की शादी में आए मेहमानों के लिए पड़ोसी की गाय चुरा ली। इस गाय को काटकर उसने बिरयानी बनवाई और फिर वो मेहमानों को परोस दी। इसका पता चलते ही गाय के मालिक सत्तारभाई आमदभाई कोलिया पुलिस में शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने गुजरात सरकार के नए कानून के तहत सलील का गुनाह दर्ज किया और आज उसे जेल ले गई।

गाय के मालिक ने सुनाया दुखड़ा

गाय के मालिक ने सुनाया दुखड़ा

सत्तारभाई आमदभाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि सलीम ने मंगलवार रात को उसके दो साल के गौवंश की चोरी कर उसकी हत्या कर दी और उसके शरीर के कुछ हिस्से पासवाली नदी में फेंक दिए। जिसके बाद उन्हें पता चला। आमदभाई ने पुलिस से ये भी कहा कि हम मालधारी हैं और सालों से गायों और गौवंश रखते हैं, लेकिन सलीमभाई द्वारा चुराया हुआ गौवंश तो मेरी बेटी के समान था। उसके बिना मुझे खाना भी रास नही आता। इतना बताते हुए वह पुलिस के सामने रो पड़े थे। आमदभाई के बेटे फारुख समेत पूरा परिवार दुखी हो गया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल सलीम ​के खिलाफ केस दर्ज किया।

माफी मांगने लगा आरोपी बाप

माफी मांगने लगा आरोपी बाप

वहीं, पकड़े जाने पर सलीम ने भी भावुक कहानी सुनाई। सलीमभाई ने बताया था कि बेटी की शादी में मेहमानों को बढ़िया भोजन कराने के लिए मेरे पास रुपये नहीं थे। जिसके चलते मैंने 2 साल की वो गाय कटवा दी। हालांकि, मुझे बहुत अफसोस है कि अपराध किया। मुझे माफ कर दीजिए।' हालांकि, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+