राजकोट न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

40 साल के शख्स ने एकतरफा प्यार में 25 वर्षीय गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, फिर खुद भी झुलस गया

Google Oneindia News

राजकोट। गुजरात में राजकोट के गांधीग्राम पुलिस थाना क्षेत्र में एक शख्स ने महिला को आग लगा दी। उसके बाद खुद भी आग में झुलस गया। थाने के निरीक्षक वी वी ओबेडारा ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। यहां बुधवार को चेतन पालन नाम के शख्स ने एकतरफा प्रेम के चलते 25 वर्षीय गर्भवती महिला को आग के हवाले कर दिया। वह महिला उसकी रिश्तेदार थी। चेतन 40 साल का है।

महिला के घर आया और ​पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, खुद भी झुलसा

महिला के घर आया और ​पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, खुद भी झुलसा

जिस वक्त चेतन ने महिला को आग लगाई, तभी वह खुद भी झुलस गया। दोनों को राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शख्स के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। गांधीग्राम पुलिस थाने के निरीक्षक वी वी ओबेडारा के मुताबिक, वे दोनों 70 फीसद तक झुलस गये हैं और दोनों की हालत गंभीर है। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।

हाथ धोकर पीछे पड़ गया था चेतन

हाथ धोकर पीछे पड़ गया था चेतन

महिला के करीबियों से पूछताछ में पता चला है कि चेतन पिछले कुछ वर्षों से हाथ धोकर उसके पीछे पड़ गया था। महिला ने अपने पति को उसकी शिकायत की तो पति ने चेतन को डांट भी लगाई और एक दूसरे के घर आना-जाना भी बंद कर दिया था। मगर, कल वह पूरी तैयारी के साथ महिला के आवास पर आया और अचानक पेट्रोल छिड़क दिया। बाद में पकड़कर आग लगा दी।

जलाकर बोला—मुझसे रुपए ऐंठ रही थी वो

जलाकर बोला—मुझसे रुपए ऐंठ रही थी वो

वहीं, अपना बचाव करते हुए चेतन का कहना है कि उक्त महिला ने उससे रुपए ऐंठे थे। इसलिए यह हरकत की। हालांकि, पीड़ित महिला के पति ने अपनी पत्नी की बात का समर्थन करते हुए चेतन के आरोपों को खारिज किया है। जिसके चलते पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

<em>तलाक, तलाक, तलाक बोलकर छोड़ दिया बीवी को, थाने में वह बोली- निकाह के 3 महीने बाद से ही पीटने लगा था मुझे</em>तलाक, तलाक, तलाक बोलकर छोड़ दिया बीवी को, थाने में वह बोली- निकाह के 3 महीने बाद से ही पीटने लगा था मुझे

बता दें कि, कुछ इसी तरह की गुजरात में ही एक और वारदात हुई थी। जिसमें मोरबी के विशीपरा क्षेत्र में एक शख्स ने 25 साल की विवाहिता से रेप कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह विवाहिता की मां से जाकर बोला, 'मैंने तुम्हारी बेटी को गला दबाकर मार दिया, उसकी लाश भी जलाकर राख कर दी है।'
यह सुनकर मृतका (विवाहिता) की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने फौरन पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी को अरेस्ट कर लिया। हत्यारोपी की पहचान रविभाई दलवाड़ी के रूप में हुई।

<em><strong>पढ़ें: जिसे राखी बांधती थी छात्रा, वही युवक बन गया उसके लिए दरिंदा, बोला- तेरी वजह से मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बनी</strong></em>पढ़ें: जिसे राखी बांधती थी छात्रा, वही युवक बन गया उसके लिए दरिंदा, बोला- तेरी वजह से मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बनी

Comments
English summary
Rajkot: Man burnt the woman in one sided love
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X