बाइक पर बैठे युवक को अचानक ठोक भागी कार, लाश से पुलिस को मिला ये हथियार
Gujarat News, राजकोट। राजकोट में दो युवतियों के हुंडई कार से कुचले जाने के तीसरे दिन भी हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां वासवानी रोड पर तेज रफ्तार एक कार ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मारी और फिर वहां से भाग गई। टक्कर से युवक जमीन पर गिरा, जिसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त कार ने टक्कर मारी, वहां मौजूद लोगों ने फौरन घायल युवक को अस्पताल भेजा था। हालांकि, डॉक्टर्स ने कहा कि वह तो चल बसा है। दरअसल, कार ने बहुत तेजी से ठोकर मारी थी।

अब फरार कार चालक की पहचान करने की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं, मृतक युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से एक हथियार बरामद हुआ है। जो कि एयर गन है।












Click it and Unblock the Notifications