गुजरात में पानी बना सैलाब, कार बचाने के लिए बांध दी रस्सियां फिर भी बह गई, देखिए वीडियो
राजकोट। गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं राजकोट शहर में रविवार शाम पहली बार दो इंच बारिश हुई लेकिन, सिर्फ इतनी ही बारिश में बाढ़ जैसे हालात हो गए। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी घुस गया। सड़क पर सैलाब में एक कार ऐसी फंसी को लाख कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। पानी की तेज धार में कार बहती चली गई। साथ ही जिले में बिजली गिरने से दो लोगो की मौत हो गई।

भारी बारिश के कारण शहर के मवड़ी क्षेत्र में पानी के तेज बहाव में एक कार फंस गई। उसके साथ कार ड्राइवर भी बहने लगा। हालांकि वहां मौजूद लोगों द्वारा ड्राइवर को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद तकरीबन 25 लोगों द्वारा कार को रस्सी बांधकर बाहर निकालने का प्रयास किया गया। करीब एक घंटे की मेहनत के बावजूद कार को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली और कार पानी में बह गई।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग रस्सी से कार को बांधकर बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे लेकिन तेज बहाव के कारण कार पानी में बह गई। हालांकि कुछ दूरी पर जाकर कार फंस जरूर गई।
दो लोगों पर गिरी बिजली
वहीं शहर के अजीडेम क्षेत्र में एक मामा-भांजा परिवार के साथ बाजार गए हुए थे और आकाशीय बिजली गिरने से मामा-भांजा घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान मामा की मौत हो गई। जबकि भांजे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतक 6 बहनों का इकलौता भाई है। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया।
-
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ












Click it and Unblock the Notifications