बीमार तेंदुए को बना डाला 'कुत्ता', रौब जमाती फोटो खिंचवाईं और सोशल साइट्स पर पोस्ट कर दिया
Gujarat News in hindi, अमरेली। एक ओर जहां वाइल्डलाइफ गुजरात में शान माने जाते हैं, वहीं पशुओं के साथ छेड़खानी और उन्हें प्रताड़ित किए जाने की घटनाएं भी खूब सामने आ रही हैं। यहां शेर, तेंदुओं को वन विभाग सलामत बताता है, मगर फिर भी कई वारदातें अंजाम दे दी गईं। अब अमरेली क्षेत्र में बीमार तेंदुए को कुछ युवकों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, 6-7 साल का एक तेंदुआ खेत में आ घुसा था। बीमार होने की वजह से वह ज्यादा भाग-दौड़ की स्थिति में नहीं था। ऐसे में उसके इंसानी बस्ती के नजदीक आ जाने से कुछ लड़के उसे परेशान करने लगे। इस बारे में वनतंत्र को जानकारी देने के बजाय तेंदुए के साथ कुत्ते जैसा व्यवहार किया गया। उसे बहुत परेशान कर दिया।
वहीं, तेंदुआ खीजते रहा। लोगों ने रौब जमाते हुए अपनी फोटो उसके साथ खिंचवाईं। इन तस्वीरों को सोशल साइट्स पर भी डाल दिया गया। अब सोशल साइट्स से सामने आई तस्वीरों के आधार पर वनप्रेमियों ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग शुरू कर दी है।
ad also: शादी की तारीख तय होने के अगले दिन ही पंखे पर लटका युवक, जगाने गई मां देखकर रह गई स्तब्ध