5 साल की बच्ची को कंधे से मुंह में दबाकर भागने लगा तेंदुआ, मां ने पीछा करके चंगुल से छुड़ाया
गिर सोमनाथ। गुजरात में एक तेंदुए ने 5 साल की बच्ची को पकड़ लिया और उसे लेकर जंगल की तरफ भागने लगा। उसकी मां को पता चला तो वह बेटी को बचाने दौड़ पड़ी। मां ने पास ही पड़ा डंडा उठाया और तेंदुए की तरफ बढ़ी। मां की तेज आवाज से तेंदुआ डर गया। जिसके बाद बच्ची को छोड़कर वहां से भाग निकला। मां ने बच्ची को देखा तो वह घायल अवस्था में बिलबिला रही थी। वह उसे अस्पताल ले गई।

पांच साल की आयलबेन को ले जा रहा था तेंदुआ
संवाददाता के अनुसार, पीड़ित बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, गांववाले उसकी मां की तारीफ कर रहे हैं। यह घटना गीर गढ्डा के सनवाव गांव की है। जहां पांच साल की आयलबेन मां के साथ शौच के लिए गई थी। तभी छिपे बैठे तेंदुए ने उस हमला बोल दिया। तेंदुए ने आयलबेन का कंधा पकड़ लिया था। वह उसे लेकर भागने लगा। हालांकि, मां ने बिना डरे मुकाबला किया। मां डंडा लेकर तेंदुए के पीछे दौड़ी और आखिर में अपनी बेटी बचा ली।

लोगों में फैल रहा तेंदुए का खौफ
गांववालों का कहना है कि पिछले दस दिनों से तेंदुए ने इस क्षेत्र में आतंक मचाया हुआ है। हर रोज किसी न किसी पर हमला करने लगा है। लोगों में खौफ फैल रहा है। वनतंत्र द्वारा खूंखार तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गई है।
Recommended Video

दो दिन पहले भी किया था तेंदुए ने हमला
दो दिन पहले ही तेंदुआ पानी पुरवठा में काम करते एक मजदूर के पीछे भी दौड़ा था। हालांकि, मजदूर ने किसी तरह अपनी जान बचा ली थी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications