नाबालिग को जाल में फंसाकर किया प्रेग्नेंट, फिर उसकी मां को जलाने की देने लगा धमकी
Gujarat Crime News, जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में काजी शब्बीर नाम के रिक्शा चालक ने एक नाबालिग लड़की को फंसाकर उसका यौन शोषण किया। वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसकी मां को मामले का पता चला। जिसके बाद शब्बीर की शिकायत की तो वह पीड़िता की मां को जलाने की धमकी देने लगा। पीड़िता को साथ लेकर परिवार थाने पहुंचा और पुलिस से गुहार लगाई।

ए डिवीजन थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी को खोजा जा रहा है। पीड़ित नाबालिग लड़की का कहना है कि शब्बीर ने कई अलग-अलग स्थानों पर रेप किया। वह शादी करने की बात कर रहा था। वह दो बार उसे घर से ले जा चुका था। आखिर में लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो वह शादी के वादे से मुकर गया। काजी शब्बीर रिक्शा चलाता है और वह शहर के दोलतपरा क्षेत्र का रहने वाला है।
बताया जाता है कि काजी शब्बीर पहले से उसके घर आना जाना था। इसी दौरान उसने उस लड़की पर डोरे डालने शुरू कर दिए। बाद में उसे अपने साथ ले गया।
इधर, पांच लोगों ने 2 युवकों को पीटा, एक की मौत
राजकोट शहर के 150 फिट रिंगरोड स्थित इंदिरा सर्किल पर पांच लोगों ने किसी बात पर 2 युवकों को बेरहमी से पीटा। धारदार हथियारों से हुए हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पता चलने पर मृतक के परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को दबोचे जाने तक बेटे की लाश लेने से मना कर दिया। पुलिस ने बताया कि देर रात कुलदीप खवड और अभिनव नामक दो दोस्त इंदिरा सर्किल के पास से गुजर रहे थे, तभी उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमलावरों की संख्या 5 बताई जा रही है। दोनों युवकों को हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां एक की मौत हुई। पुलिस हत्या के आरोपियों को ढूंढने में और हत्या का कारण जानने में जुटी हुई है।
गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें