मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्रा के आरोप, वायवा में पूछा- कैसा ब्वॉयफ्रेंड चाहिए, मेरे जैसी बॉडी चलेगी

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के मेडिकल कॉलेज फिर विवादों में घिर गया है। यहां एस. के.नागर नामक प्रोफेसर पर छात्रा ने हरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। छात्रा द्वारा कॉलेज के डीन को शिकायत की गई है कि फिजियोथेरेपी की वाईवा एक्जाम के दौरान एस. के.नागर ने बेहूदा सवाल पूछे थे। मोबाईल नंबर भी मांग रहा था। प्रोफेसर ने यहां तक कह दिया था- ''कैसा ब्वॉयफ्रेंड चाहिए, मेरे जैसी बॉडी चलेगी'

Medical college girl student complaint- My professor asked me for boyfriend

संवाददाता के अनुसार, छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि 'प्रोफेसर एस. के.नागर ने एक्जाम के दौरान मुझसे कहा कि तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं? तुम्हे कैसा लड़का पसंद है? मेरे जैसी बॉडी चलेगी?' इसके बाद एस. के.नागर ने और भी कई बातें कहीं। वह प्रेगनेंसी और वर्जिनिटी के बारे में भी क्वश्चन कर रहा था।
छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर ने यह भी कहा था, 'तुम्हें कार ड्राइव करनी आती है? मेरे मना करने पर वह बोला कोई बात नहीं, मैं तुम्हें अपने हाथों से सिखा दूंगा।'

छात्रा की शिकायत के बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो आरोपी प्रोफेसर ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को नकार दिया। उसने कहा कि, कुछ ही समय में उनको कॉलेज का डीन बनाया जाने वाला है। जिसको लेकर एक गैंग सक्रिय हुई है। जो बदनाम करने के काम करने में लगी है। एक्जाम के दौरान जब कोई छात्रा डर जाए तो उसे सिलेबस से बाहर की बातें पूछी जाती है, लेकिन मेरे पूछे गए सवालों में बेहूदगी जैसा कुछ नहीं था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+