चीन से MBBS करके आई विवाहिता को घर में पिता ने पाया बेहोश, इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी के संदेह
राजकोट। शहर के कालावड़ रोड क्षेत्र में एक शादीशुदा युवती की मौत हो गई। उसने चीन से MBBS कंप्लीट किया था। उसके पिता ने उसे घर पर ही बेहोशी की हालत में देखा। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उपचार शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। युवती की पहचान पूजा के रूप में हुई है।

जहरीली दवाई का इंजेक्शन लगाने का शक
पुलिस की प्राथमिक जांच में उसके हाथों में इंजेक्शन के निशान पाए गए। अंदेशा है कि जहरीली दवाई का इंजेक्शन लगाया गया हो। अचानक उसके द्वारा उठाए गए इस कदम से परिजन स्तब्ध हो गए। पुलिस मृतक के शव को फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच में जुटी है।

पिता के घर में बेहोश मिली
मृतका की उम्र 27 वर्ष थी और उसका पूरा नाम पूजा बेड़िया था। वह जानकी पार्क स्थित पिता के घर में बेहोश मिली थी। वह बॉलीवुड इंटरनेशनल में मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कर पिछले तीन वर्षों से पति की फैक्ट्री संभाल रही थी।

परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा
हालांकि, मौत का सही कारण तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। लेकिन पूजा के द्वारा अचानक उठाए गए इस कदम को लेकर परिजनों में गहरा सदमा पहुंचा है। उसका घर शहर के 150 फिट रिंगरोड स्थित बिग बाजार के पास है।












Click it and Unblock the Notifications