Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात में लव जिहाद का दूसरा मामला सामने आया, युवती ने की आत्महत्या, लिखा- उन्हें छोड़ना नहीं

राजकोट। गुजरात में लगातार दूसरे दिन लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां वडोदरा में एक युवती को दूसरे मजहब के शख्स ने फंसा लिया था। जिसके बाद उस युवती के माता-पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। अब राजकोट में भी कुछ ऐसी ही घटना हुई है। हालांकि, यहां धोखे का अहसास होने पर लव जिहाद की पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। उसका एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपने माता-पिता और सास-ससुर का कोई दोष नहीं होने की बात बताई। उसने लिखा कि साहब इन लोगों (जिन्होंने आत्महत्या को मजबूर किया) को छोड़ना नहीं।'

आरोपी की पहचान जमील सोलंकी के तौर पर हुई

आरोपी की पहचान जमील सोलंकी के तौर पर हुई

संवाददाता के अनुसार, आरोपी की पहचान जमील सोलंकी के तौर पर हुई है। उसने अपना मजहब छुपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया था। वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में युवती को पता चला कि वह लवजिहाद का शिकार हुई तो है, उसने जमील के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए। वह वापस घर आ गई और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी।

युवती ने 2 सितंबर अपनी जान दे दी

युवती ने 2 सितंबर अपनी जान दे दी

उन्हें अपनी बेटी की कहानी पता चली। उन्होंने करीब करीब तीन माह पहले दूसरे लड़के से उसकी सगाई कर दी। उधर, जमीन को पता चला तो उसने युवती के मंगेतर को धमकाना शुरू कर दिया। उसने लड़की के मंगेतर, देवर और भाई को जान से मारने की धमकी दी। जिससे तंग आकर इस युवती ने 2 सितंबर अपनी जान दे दी। उसका सुसाइड नोट मिलने पर उसके माता-पिता द्वारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।

सुसाइड नोट एवं वॉट्सएप चैट के आधार पर अरेस्ट किया

सुसाइड नोट एवं वॉट्सएप चैट के आधार पर अरेस्ट किया

इस मामले में यूनिवर्सिटी पुलिस ने नोट एवं वॉट्सएप चैट जैसे साक्ष्यों के आधार पर जमील समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज की। बाद में आरोपी जमील सोलंकी और उसकी माता अस्माबेन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अन्य लोग फरार हो गए। लड़की के पिता और परिवारजनों का कहना है कि यह लवजेहाद की वजह से हमने अपनी लड़की खो दी है। पुलिस दोषियों को सख्त से सख्त सजा दे। पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+