राजकोट हिट & रन: 2 लड़कियों को कार से कुचल भागी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट के पंचायत चौक एरिया में कॉलेज जा रहीं दो छात्राओं को एक महिला कार से कुचल भागी। दो में से एक छात्रा का मौके पर ही दम टूट गया, जबकि दूसरी को गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के तीसरे दिन घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला ने तेज स्पीड से कार ड्राइव करते हुए छात्राओं को टक्कर मारी, एक छात्रा साइड में गिरी जबकि, दूसरी टक्कर से उछलकर वहीं प्राणहीन हो गई।

सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो

सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो

हिट एंड रन के केस से जुड़ा यह वीडियो पुलिस की जांच-पड़ताल के दौरान सामने आया है। जिसमें ​दिख रहा है कि दो छात्राओं में महिला कार से टक्कर मारकर सीधे भाग निकली। जिसके बाद तीसरी छात्रा जमीन पर पड़ी दोनों छात्राओं को उठाने के लिए दौड़ी चली आई। जिस वक्त हादसा हुआ, तब हाईवे पर वाहन दौड़ रहे थे। यह बाजार के इलाके में हुआ था।

​टक्कर मारने वाली महिला की भी पहचान हुई

​टक्कर मारने वाली महिला की भी पहचान हुई

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अुनसार, छात्राओं को टक्कर मारने वाली कार हुंडई थी और उसे महिला ही ड्राइव कर रही थी। उस महिला का कृपाली रंगपरिया है। वीडियो में दिख रही सिचुएशन से अंदाजा लग रहा है कि उस वक्त कृपाली ने स्टे​यरिंग से अपना कंट्रोल खो दिया था। हालांकि, पुलिस ने अभी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। वह पकड़ से दूर है, क्योंकि टक्कर मारते ही वह कार को दौड़ा ले गई थी।

रिक्शे में लादकर ले गए युवती की लाश

रिक्शे में लादकर ले गए युवती की लाश

वहीं, कार की टक्कर में मरी छात्रा (युवती) की बॉडी साथ पोस्टमॉर्टम करने के लिए ले जाने वाले दस्ते ने असंवेदनशीलता का परिचय दिया। दस्ते द्वारा छात्रा को रिक्शे में लादकर ले जाया गया था। यह छात्रा चार्मी विठ्ठलभाई वघासिया के रूप में पहचानी गई। वहीं, दूसरी छात्रा गोपी अश्विनभाई परसाना थी। परसाना को गंभीर हालात में अस्पताल भेजा गया था। अभी उसकी हालात कैसी है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस व एंबुलेंस सर्विस की कार्य-प्रणाली पर उठे सवाल

पुलिस व एंबुलेंस सर्विस की कार्य-प्रणाली पर उठे सवाल

घटना के बाद से जहां कार की महिला ड्राइवर को खोजा जाने लगा, वहीं लोग पुलिस व एंबुलेंस सर्विस की कार्य-प्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि राह में पैदल चलती युवतियों को कुचल दिया गया और मरने पर भी उनकी देह के साथ यह हश्र किया गया। मृतक की बॉडी को एंबुलेंस से पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया।

तीसरी छात्रा ने नहीं की जरा भी देर

तीसरी छात्रा ने नहीं की जरा भी देर

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उक्त हादसे के बाद तीसरी छात्रा दौड़ी चली आई। हादसे की शिकार दोनों छात्राएं लहूलुहान हो गई थीं। जिस वक्त कार ने टक्कर मारी, तीसरी छात्रा फुर्ती से उस ओर भागी। वह उनकी सहेली थी। इसके बाद अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कार की टक्कर इतनी तेज लगी कि एक छात्रा तो करीब 10 फीट तक उछलकर नीचे गिरी थी।

बीसीए का कोर्स कर रही थीं युवती

बीसीए का कोर्स कर रही थीं युवती

बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा चार्मी जेतपुर के मेवासा गांव की वतनी थी और पिछले डेढ़ साल से शहर के आकाशवाणी चोक क्षेत्र में रहकर मातृश्री (चार्मी विठ्ठलभाई वघासिया) वीरबाईमा कॉलेज में बीसीए का कोर्स कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+