घर में घुसे तेंदुए ने सोती जेठानी का सिर काट खाया, देखकर कांप गई देवरानी, नहीं बचा पाई जान

जूनागढ़. गुजरात में जूनागढ़ के हसनापुर गांव में एक तेंदुए ने घर में सोती वृद्ध महिला को बुरी तरह नोंच डाला। वृद्धा के सिर और बाल दांतों से कुतर दिए, तभी दूसरी महिला जाग गई तो उसके होश उड़ गए। वह चीखने लगी और तीन बार तेंदुए को भगाने की कोशिश की। मगर, तेंदुआ वृद्धा का शिकार करके ही वहां से भागा। दोनों महिलाएं एक-दूसरे की जेठानी-देवरानी थीं। तेंदुए ने जेठानी पर हमला किया।

घर में सोती जेठानी पर टूट पड़ा तेंदुआ

घर में सोती जेठानी पर टूट पड़ा तेंदुआ

जानकारी के अनुसार, हसनापुर में 65 वर्षीय जेठानी प्रभाबेन जादव और देवरानी कांताबेन अपने घर में ही गहरी नींद में सो रही थीं। इसी बीच एक तेंदुआ वहां आ पहुंचा। तेंदुए ने प्रभाबेन का सिर अपने मुंह में भर लिया और काटने लगा। तभी देवरानी कांताबेन को पता चल गया। कांताबेन ने डर से कांप गई, मगर हिम्मत दिखाते हुए जेठानी को उसके मुंह से छुड़ाया। इसके बाद तेंदुआ उस पर झपटा वह वहां से दूर हट गई तो प्रभाबेन पर दुबारा हमला कर दिया। प्रभाबेन के सिर से खून बहने लगा और तेंदुए ने उसके सिर से बालों समेत मांस का टुकड़ा तोड़ लिया।

देवरानी ने की बतचाने की कोशिश, लेकिन नहीं बच पाई

देवरानी ने की बतचाने की कोशिश, लेकिन नहीं बच पाई

कांताबेन शोर मचाने लगी तो तेंदुए हड़बड़ाकर वहां से भाग गया। जिसके फौरन बाद कांताबेन ने प्रभाबेन को एक रुम में सुरक्षित बंद कर दिया और बाहर जाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों के आने पर एंबुलेंस को खबर दी गई। एंबुलेंस से घायल प्रभाबेन को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में जूनागढ़ अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज मिलने से पहले ही प्रभाबेन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रभाबेन को तेंदुए ने इस तरह कुतर दिया था कि उनका काफी खून बह गया था।

आए दिन इंसानी बस्ती में हमले कर रहा तेंदुआ

आए दिन इंसानी बस्ती में हमले कर रहा तेंदुआ

प्रभाबेन की मौत के बाद उनके घर पर मातम पसर गया। स्थानीय लोगों द्वारा वनतंत्र को तेंदुए के जानलेवा हमले के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद वनतंत्र के अधिकारी पिंजरा लेकर गांव में पहुंचे। अधिकारियों द्वारा उस तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरु की गई। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तेंदुए का खौफ छाया हुआ है। विसावदर के अंबाला गांव में भी तेंदुए ने झोपड़ी में घुसकर एक बच्ची को निशाना बनाया था। हालांकि, उसकी मां जाग गई थी, तो बच्ची बच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+