राजकोट न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

घर के अंदर आ घुसा तेंदुआ, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी, 2 लोगों को जख्म देने के बाद हुआ काबू

Google Oneindia News

Gujarat News in hindi, भावनगर। गुजरात में फिर एक तेंदुए ने इंसानी बस्ती में घुसकर कोहराम मचा दिया। यहां नवागढ़ स्थित एक माली के घर में तेंदुआ दो लोगों को काट खाया। जिसके बाद मोहल्लेभर में अफरा-तफरी मच गई। जिन लोगों पर तेंदुए ने हमला बोला, उन्हें बचाने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया।

Leopard attack on humans in gujarats village

4 घंटे तक तेंदुए ने मचाया कोहराम, फिर आया पकड़ में
वहीं, सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। तब चारों ओर से उसे घेरा गया। पिंजरे में अपना शिकार देख ​तेंदुआ उस तरफ दौड़ा। जिसके बाद अंदर कैद हो गया। लोगों ने तब जाकर राहत की सांस ली। तेंदुए को काबू करने में वनविभाग को करीब 4 घंटे लगे।

Leopard attack on humans in gujarats village

जानकारी के मुताबिक, तेंदुए ने सबसे पहले नटूभाई माली के घर में एंट्री ली। जहां उसने दो लोगों पर हमला किया। हालांकि, हमले के फौरन बाद परिवार समझदारी से तेंदुए को घर में छोड़कर बाहर निकल गया। जिसके बाद पड़ोसियों की भीड़ भी उधर आ पहुंची। दो लोगों के घायल होने की सूचना वनतंत्र को दी गई। जिसके बाद वनतंत्र के अधिकारी पिंजरे और अन्य जरूरी सामान के साथ मौके पर पहुंचे। पिंजरे में कैद करने के दौरान तेंदुए को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया गया। फिर उसे साथ ले गए।

तेंदुए का पहली बार राजकोट शहर में आतंक, 2 कुत्तों को नोंच खाने के बाद किया किसान पर हमलातेंदुए का पहली बार राजकोट शहर में आतंक, 2 कुत्तों को नोंच खाने के बाद किया किसान पर हमला

गांवों में घुसकर लड़कियों को निशाना बना रहा तेंदुआ, इस बार 7 साल की मासूम पर झपटागांवों में घुसकर लड़कियों को निशाना बना रहा तेंदुआ, इस बार 7 साल की मासूम पर झपटा

Comments
English summary
Leopard attack on humans in gujarat's village
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X