ट्रक की टक्कर से कार में कांग्रेस विधायक की 11 साल की पोती की मौत, मां समेत 7 घायल

Gujarat News, जूनागढ़। सौराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों के परिजनों के साथ हादसों की एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं। पश्चिम बंगाल में ललित कगथरा के बेटे विशाल की मौत के बाद अब जूनागढ़ के कांग्रेस विधायक की पोती हैदराबाद के पास एक हादसे का शिकार हो गई। यह घटना शनिवार रात को हुई, जब कांग्रेस विधायक भीखाभाई जोशी का बेटा मंजुभाई जोशी अपनी फैमिली के साथ घूमकर निकल रहा था। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में विधायक के बेटे की बेटी परी जोशी की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए।

हैदराबाद से 70 किमी दूर ट्रक से हुई कार की टक्कर

हैदराबाद से 70 किमी दूर ट्रक से हुई कार की टक्कर

जानकारी के अनुसार, मंजुभाई जोशी (मनोजभाई) के साथ कार में उनकी पत्नी आशाबेन और बेटी परी जोशी (11 वर्ष) समेत परिवार के लोग सवार थे। उनके साथ यह हादसा आंध्र प्रदेश में हैदराबाद से करीब 70 किमी दूरी पर हुआ। एक अन्य कार को साइड करते समय उनकी कार की ट्रक से टक्कर हुई और क्षतिग्रस्त हेा गई। हादसे के बाद फोर लेन हाईवे पर परी जोशी का शव बरामद किया गया। वहीं, उसकी मां और पिता समेत बाकी लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को लिम्बस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक ही दिन में दो अलग-अलग विधायकों के परिजनों के साथ जानलेवा हादसे

एक ही दिन में दो अलग-अलग विधायकों के परिजनों के साथ जानलेवा हादसे

एक ही दिन में कांग्रेस के दो विधायकों के परिजनों के साथ जानलेवा हादसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि राजकोट लोकसभा सीट के उम्मीदवार एवं टंकारा के विधायक ललित कगथरा के बेटे विशाल की लाश आज राजकोट पहुंचेगी।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

अंतिम यात्रा में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री

अंतिम यात्रा में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री

यहां कगथरा के निर्मला रोड, पारस सोसायटी स्थित निवास स्थान से उसकी अंतिमयात्रा निकलेगी। अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+