Surgical Strike 2 : गुजरात समेत पूरे बॉर्डर एरिया में चौकसी बढ़ी, एयर डिफेंस सिस्टम अलर्ट पर
Gujarat News, राजकोट। पुलवामा के भीषण आतंकी हमले का बहुप्रतीक्षित जवाब भारतीय वायुसेना ने दे दिया है। वायुसेना के मिराज-2000 विमानों ने बीती रात 3.30 बजे एलओसी पार करके पाकिस्तान में करीब 60 किमी अंदर तक जाकर आतंकी ठिकानों पर बम गिराए। 21 मिनट के कुल समय में से एयरफोर्स ने 19 मिनट तक वहां विभिन्न स्थानों पर 1000 किलो बम गिराए। हमले में 200 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी आई है। इसी बीच दोनों देशों में बढ़े तनाव को देखते हुए पाकिस्तान बॉर्डर पर हाई अलर्ट रखा गया है। गुजरात में अंदर और गुजराती सीमा पर इंडियन सिक्योरटी फोर्सेस और इंटेलीजेंस की गश्ती बढ़ा दी गई है।

गुजरात से जुड़े समुद्री रास्तों पर कड़ी चौकसी
समुद्री क्षेत्र के अलावा गिर सोमनाथ में विशेष तौर पर निगरानी रखी जा रही है। यहां प्रतिष्ठ सोमनाथ मंदिर और शहरों को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी हमले के लिए सौराष्ट्र का समुद्री किनारा सबसे आसान माना जाता था, मगर पुलवामा हमले के बाद से यहां भी सुरक्षा पुख्ता कर दी गई। मछुआरा बोट एसोसिएशन के प्रमुख द्वारा किए गए आक्षेप के बावजूद तंत्र द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा ही किया जा रहा है।

शहर भर में कैमरों की तैनाती, कंट्रोल रूम से निगरानी
वहीं, सोमनाथ में पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के अग्रणियों के साथ शांति समिति की बैठक के दौरान 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की घोषणा भी हुई। ये कैमरे 12 लाख रुपए के खर्च से इणाज में कंट्रोल रुम बनाकर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा चौबीसों घंटे सोमनाथ मंदिर और समुद्री सुरक्षा करने का निर्णय भी लिया गया है।

एयर डिफेंस सिस्टम अलर्ट पर
वहीं, न्यूज एजेंसी के मुताबिक भारत की तरफ से वायुसेना को अपने सभी एयर डिफेंस सिस्टमों को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डरों और एलओसी पर हाईअलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्देश दिए गए कि अगर पाकिस्तानी एयरफोर्स कोई भी कार्रवाई करती है, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। वायुसेना ने कार्रवाई में बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में जैश के ठिकानों को उड़ाया है। इसी कार्रवाई में वायुसेना ने जैश का कंट्रोल रूम अल्फा-3 भी उड़ा दिया। जहां वायुसेना ने बम बरसाए वो जगह एलओसी से 10-50 एवं 60 किमी किलोमीटर दूर हैं।
कैसे हुआ हमला, मिराज ने ग्वालियर से भरी उड़ान
सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले भारत के अवाक्स विमान ने उड़ान भरी और ये लोकेशन की जांच और पाकिस्तान की तैयारी देखकर लौटा। इसके बाद लुधियाना से एयरक्राफ्ट को डमी के तौर पर आसमान में उड़ाया गया। रास्ता साफ देखकर ग्वालियर से मिराज 2000 विमान उड़े। इन्होंने बालाकोट समेत 3 जगहों पर जैश के ठिकानों पर हमले किए।
Mirage 2000: जिस विमान से भारत ने पाकिस्तान को सिखाया है सबक, जानिए क्यों कहते हैं उसे 'वज्र'












Click it and Unblock the Notifications