गुजरात के एक और मंत्री को हुआ कोरोना, यहां राजकोट की डीएम भी वायरस की चपेट में आईं
राजकोट। गुजरात में नेता-मंत्रियों के कोरोना से संक्रमित होने की खबरें लगातार आ रही हैं। 6 सांसद एवं 22 विधायकों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कैबिनेट मंत्री जयेश रादड़िया में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब वह राज्य के पहले ऐसे कैबिनेट मंत्री हैं, जो कोरोना से ग्रस्त हुए हैं। उनके पीए विपुल बालधा भी पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें भी होम आइसोलेशन में रखा गया है।

इससे पहले रमणलाल पाटकर व धर्मेन्द्र सिंह जाडेजा-भी कोरोना ग्रस्त पाए गए थे। लोग यह जानकार हैरान हैं कि, गुजरात सरकार के एक और मंत्री जयेश रादडिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। उधर, राजकोट की जिला कलक्टर रेम्या मोहन कोरोना पॉजिटिव निकली हैं।

संवादसूत्रों के मुताबिक, कलक्टर रेम्या मोहन की मंगलवार सुबह तबियत बिगडने पर राजकोट के सिविल अस्पताल गईं थी। जहां कलक्टर का एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद कहा गया कि, उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अब वे कलक्टर के बंगले में ही आइसोलेट रहकर ऑफिस का काम करती रहेंगी। अतिरिक्त कलक्टर परिमल पंडया ने इस बात की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications