गुजरात में एकसाथ 11 दलित दूल्हे घोड़ी चढ़े, ऊंची जातियों ने तोहफे और आर्शीवाद दे कराई शादी, देखें वीडियो

Gujarat News in hindi, राजकोट। गुजरात में दलित दूल्हों की घुड़चढ़ी रोकने की घटनाएं सामने आने के बाद अब उच्च जातियों द्वारा दलित दूल्हों की शादी कराने के वीडियो सामने आए हैं। यहां राजकोट के धोराजी शहर में 11 दूल्हे न सिर्फ घोड़ी पर चढ़े, बल्कि पूरे शहरभर में उनकी बारात भी निकाली गई। तमाम जाति के लोग उनकी बारात में शामिल हुए और दूल्हे-दुल्हन को आर्शीवाद देकर शादी कराई गई।

पुरानी प्रथा छोड़ उच्च जाति के लोगों ने दलितों की शादी कराई

पुरानी प्रथा छोड़ उच्च जाति के लोगों ने दलितों की शादी कराई

धोराजी से वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि पुरानी प्रथाओं को पीछे छोड़ उच्च जातियों ने दलित दूल्हे की घुड़चढ़ी कराई। शादियों के मौके पर बड़ी संख्या में लोग आयोजनों में पहुंचे। संवाददाता के मुताबिक, धोराजी में दलित समुदाय द्वारा 11 लड़कियों के लिए सामूहिक विवाह आयोजित किए गए। जिसमें अलग-अलग गांव से दूल्हे पहुंचे। उच्च जाति के लोगों द्वारा दुल्हन के लिए तोहफे भी गिफ्ट किए गए।

सुरक्षा की खातिर पुलिस रही मौजूद

सुरक्षा की खातिर पुलिस रही मौजूद

धोराजी में ये शादियां शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें, इसलिए पुलिस का खासा बंदोबस्त किया गया। पुलिस ने ऐसा अरवल्ली-मोडासा में हुई घटनाओं को देखते हुए किया। मालूम हो कि, राज्य के कई स्थानों पर दलित की घुड़चढ़ी रोकने और मारपीट के मामले सामने आए थे। इसलिए हंगामे और किसी भी तरह के विवाद रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा में तैनात की जाती रही है।

..लेकिन नहीं हुआ कोई विवाद

..लेकिन नहीं हुआ कोई विवाद

इस बार धोराजी में, डीवाईएसपी, पीआई एवं तीन पीएसआई के साथ बड़ी संख्या में कॉन्स्टेबल बारात वाले रूट्स पर तैनात किए गए थे। हालांकि, यहां उच्च जातियों ने दलित दूल्हों के प्रति जिस तरह का व्यवहार रखा, उसकी राज्यभर में चर्चा हो रही है। वहीं, पुलिस ने भी कोई विवाद नहीं होने पर राहत की सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+