आधी रात हुआ झगड़ा तो बीवी को छुरा घोंपकर मार डाला, फिर लाश घर पर छोड़ खुद हो गया फरार
Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट के भगवतीपरा क्षेत्र में एक शौहर ने आधी रात के समय अपनी बीवी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने बीवी में छुरा घोंपा और फिर लाश को घर पर छोड़कर खुद वहां से भाग गया। दूसरे दिन पड़ोसियों को पता चला तो पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में हुसैनी मस्जिद के पास रहने वाली रुखसारबेन जुनेजा की हत्या हुई है। उसका अपने शौहर इकबाल से रात को झगड़ा हुआ था। इकबाल ने छुरे से उस पर ताबड़तोड़ वार किए थे। वह मौके पर ही मर गई। जिसके बाद इकबाल वहां से भाग गया। हालांकि, इसके अलावा क्या वजहें हो सकती हैं, ये पता किया जा रहा है। फिलहाल लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गई है। इस मामले की जांच राजकोट की बी डिवीजन पुलिस कर रही है।
अभी ये पता किया जाना है कि महिला पर छुरे के कितने वार हुए? किस वजह से पति ने पत्नी की हत्या की? लाश को ठिकाने लगाने लगाने के बजाए वह लाश को छोड़कर खुद भाग क्यों गया? पति के पकड़े जाने पर इन सभी सवालों के जवाब मिल पाएंगे। ऐसे में पुलिस उसे खोज रही है।












Click it and Unblock the Notifications