'हम सब खुदकुशी कर रहे हैं' लिखकर एक परिवार के 3 लोग नर्मदा में कूदे, कोई जिंदा हाथ नहीं लगा
वलसाड। गुजरात में वडोदरा के सुंदरवन सोसायटी निवासी एक ही परिवार के तीन लोग आत्महत्या करने पर उतारू हो गए। वे तीनों भरूच के झाड़ेश्वर स्थित नर्मदा नदी में कूद गए। इनमें से दो के शव बरामद हुए, जबकि एक अन्य लापता हो गया। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें लिखा हुआ था, 'हम सब खुदकुशी कर रहे है।' पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोई भी जिंदा हाथ नहीं लग सका
घटना गुरुवार दोपहर की है, झाड़ेश्वर गांव में लोगों ने नर्मदा नदी किनारे दो शव देखे। लोगों ने उन्हें पानी से दूर किया और भरूच पुलिस को खबर की। पुलिस ने तलाशी ली तो एक की जेब में सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि तीन लोग रामकुमार सागर, मौसमी दौलत सागर और रंजन सागर आत्महत्या कर रहे हैं। उसमें वलसाड के घर का पता भी था। जिसके चलते पुलिस शहर के अब्रामा स्थित सुंदरवन सोसायटी के 47 नंबर घर तक पहुंची।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, इस परिवार में चार सदस्य थे जिनमें आत्महत्या करने वाली माता, बेटी और बेटे के अलावा राजू सागर नाम का सदस्य शामिल हैं। परिवार करीब दस साल से अपने मकान में यहां रहता था, लेकिन पड़ोसियों से खास संपर्क नहीं रखता था। बुधवार सुबह को परिवार के तीन सदस्य कहीं जाते देखे गए थे। उनकी खुदकुशी की बात से सोसायटी के लोग हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications