VIDEO: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वाघाणी बोले- नेहरू से राहुल तक गांधी परिवार में सब जन्म से झूठे

Gujarat News, अमरेली। लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जीतू वाघाणी ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू से राहुल तक गांधी परिवार में सब जन्मजात झूठे हैं। पहले मां फिर बेटा और अब तो बेटी भी झूठ बोल रही है।' वाघाणी के इस बयान के वीडियो सोशल मीडिया शेयर किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने आयोग से शिकायत की है।

Gujarat BJP President Jitu Waghanis controversial statement video viral

वीडियो में दिख रहा है कि वाघाणी ने अपनी स्पीच में गुजराती भाषा का ज्यादा इस्तेमाल किया। वह बोल रहे हैं कि कांग्रेस पर क्या भरोसा करेंगे, जवाहरलाल नहेरु से लेकर राहुल गांधी तक सब जन्म से ही जूठे हैं। पहले मां फिर बेटा और अब तो बेटी भी जूठ बोल रही है। वाघाणी का यह बयान तब सामने आया, जब अमरेली के लाठी गांव में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर वाघाणी बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खास उपस्थित रहे। यहीं उन्होंने गांधी परिवार के लिए विवादित बयान दिया।

बताया जा रहा है कि प्रदेश नेताओं की मौजूदगी के बावजूद लाठी गांव में कम भीड़ ही जुट पाई। सभा में काफी कुर्सियां खाली दिखाई दे रही थीं। जिसकी वजह से स्टेज पर उपस्थित नेता अचंभित रह गए। हालांकि, वाघाणी के बयान ने सुर्खियां बटोरी हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से एतराज जताया गया है।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+