16 सवारियों से भरी वैन की ट्रक से हुई भीषण टक्कर, 10 की मौत, CM ने की 2-2 लाख देने की घोषणा
Gujarat News, आणंद। गुजरात में आणंद के आंकलाव के पास एक वैन की ट्रक से भीषण टक्कर हुई। वैन में 16 से ज्यादा लोग सवार थे, हादसे की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने संवदेना व्यक्त की और मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घायलों के लिए भी सभी इंतजाम करने का भरोसा दिलाया। बताया जा रहा है कि घायल छह लोगों में 2 की हालत काफी गंभीर है।
ट्रक की भीषण टक्कर की वजह से वैन में सवार लोग मरकर रोड पर जहां-तहां बिखर गए थे। कुछ वैन में ही फंस गए थे। हादसे के बाद राज्य सरकार ने कलेक्टर को घायलों की मदद करने के लिए कहा है।