शादी के दूसरे दिन ही करने लगी शॉपिंग की जिद, वहां ​से चकमा देकर भागी, आहत दूल्हे ने तोड़ा दम

Gujarat News, गिर सोमनाथ। यहां उना के आमोद्रा गांव में शादी के दूसरे दिन ही 'लुंटेरी' दुल्हन भाग गई थी। इस धोखे से आहत हुआ दूल्हा आत्महत्या करने को विवश हो गया। दूल्हे की मौत पर उसके परिजनों ने यह शादी करवाने वाले शख्स को पकड़ने की मांग करते हुए अपने बेटे का शव लेने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और परिजनों को उनकी जल्द गिरफ्तारी का भरोसा भी दिलाया।

Fraud Bride Run-Away After one day Of Marriage

जानकारी के अनुसार, आमोद्रा गांव का 24 वर्षीय बाबुभाई सिदिभाई अपनी माता जाहिबेन के साथ रहता था। मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। युवक ने शादी करने के लिए गराल गांव के भाणाभाई अमरभाई का सम्पर्क किया था। उन्होंने 2 लाख रुपये में शादी करवाने की गारंटी ली थी। जिसके चलते युवकने 60,000 रुपये एडवांस दिए थे। वादे के मुताबिक भाणाभाई ने 21 फरवरी को महाराष्ट्र की शोभना नामक महिला से शादी करवाई थी। उस महिला की उम्र करीब 35 वर्ष पाई गई।

दूसरे दिन यानी 22 फरवरी को शोभना ने उना में शोपिंग करने की इच्छा जताई। पत्नी की यह इच्छा पूरी करने के लिए युवक बाबुभाई उसको उना ले गया। लेकिन वहां टॉयलेट जाने के बहाने शोभना भाग निकली। बहुत ढूंढने के बाद पत्नी नहीं मिलने से बाबुभाई को गहरा सदमा लगा। जिसके चलते गले में फंदा डालकर उसने जान दे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+