फैक्ट्री की 20 फीट गहरी टंकी में काम करने उतरे 4 मजदूर, कुछ देर बाद सिर्फ एक ही लौट पाया जिंदा
Gujarat News, भावनगर। गुजरात में भावनगर के कुंभारवाडा रोड स्थित सूएज ट्रीटमैंट प्लांट में काम कर रहे मजदूरों की जिंदगी दांव पर लग गई। इस फैक्ट्री की 20 फीट गहरी टंकी में चार मजदूर वॉल्व बंद करने घुसे, मगर अंदर दम घुट गया। जब काफी देर बाद तक भी वे नहीं निकले तो अन्य मजदूरों ने टंकी चेक की। जिसमें पाया कि चार में से एक ही जिंदा बचा। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया। जिसके बाद बाकी तीन मजदूरों के मरने की खबर फायर विभाग को दी गई।

जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड द्वारा हुक और डोर की मदद से टंकी के अंदर से तीन मजदूरों को मृतावस्था में बाहर निकाला गया। उनकी पहचान 22 वर्षीय सागर, 24 वर्षीय धर्मपाल और 27 वर्षीय राजपाल के तौर पर हुई। सभी जवान थे और तीनों मृतक उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। वह प्राईवेट एजेंसी के कर्मचारी थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कहा कि वह आगे की जांच में जुटी है। मजदूरों के मुताबिक, मृतकों के परिवारों में मातम छाया हुआ है। मजदूर मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications