युवती के पेटदर्द का इलाज कराने हॉस्पिटल गई मां, वहां डॉक्टरों ने जो बताया उसे सुन रह गई सन्न
Gujarat crime News in Hindi, राजकोट। पान की दुकान लगाने वाली एक युवती के पेट में दर्द होने लगा। इलाज के लिए वह हॉस्पिटल गई। वहां डॉक्टरों ने जो बताया, उसे सुन परिजन दंग रह गए। डॉक्टरों के मुताबिक, युवती 4 महीने की प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंट होने की वजह से ही उसे दर्द हो रहा था। कुंवारी बेटी के प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की। जिसके बाद युवती ने अपने साथ घटित हुई घटना बताई।

युवती ने बताया कि पान की दुकान पर रहने के दौरान वह पानी का टैंकर चलाने वाले जीवराज नाम के शख्स के संपर्क में आई। जो कि अक्सर दुकान पर आता था। दोनों में बातचीत होती थीं। एक रोज वह उसे अपने टैंकर (ट्रक) में बैठाकर एक स्थान पर ले गया। जहां उसने ट्रक एकांत में खड़ा कर लिया। उसके बाद ट्रक में ही उससे फिजिकल रिलेशन बनाए। इनकार करते रहने पर भी उसने दस दिन में 3 बार ऐसा किया।'
बेटी की यह बातें सुन मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने शहर के यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन आरोपी जीवराज जयसुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जहां बताया गया कि जीवराज पहले से ही शादीशुदा है। बावजूद इसके उसने पान बेचने वाली युवती को प्रेमजाल में फंसाया और रेप किया। पीड़िता पान के गल्ले वाली शॉप अपनी मां और भाई के साथ चलाती है।












Click it and Unblock the Notifications