पाव-भाजी के धंधे से घर का गुजारा करने में असफल दंपति ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम
अमरेली। गुजरात में अमरेली के धारी में रहने वाले एक दंपति ने आर्थिक तंगी के चलते जान दे दी। पड़ोसियों को उनका पता चला तो पुलिस की खबर दी गई। पुलिस ने दोनो के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि दोनों सूदखोरों के चक्कर में फंस गए थे। कोई और रास्ता न देख उन्होंने आत्महत्या करने का कदम उठाया।
मृतकों की पहचान 55 वर्षीय जैमिनभाई जोशी और 52 वर्षीय अंजनाबेन के रुप में हुई। पशु अस्पताल के नजदीक रहने वाला यह दंपति कल गांव में स्थित लिंबड़िया नेरा के पास गया था और वहीं एक साथ विषपान किया। जिसके बाद बेहोश हो गए। स्थानिकों द्वारा दोनों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान पहले ही दम तोड़ दिया।
चश्मदीद के मुताबिक, पहले पति और बाद में पत्नी की मौत हुई। मृतक के पुत्र जयदीप का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण दोनों कुछ समय से परेशान चल रहे थे। उसने बताया कि पिता जैमिनभाई पहले लाइब्रेरी के पास चाय की छोटी सी दुकान चलाते थे। कुछ समय पहले हुए डिमोलिशन में दुकान चली जाने के कारण उन्होंने भाजी-पाव का धंधा शुरू किया। हालांकि, इस धंधे में खास सफलता नहीं मिलने के कारण आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे थे। जिसके चलते दोनों कुछ सूदखोरों के चक्कर में बुरी तरह फंस गए थे।
पाकिस्तान की तरफ से गुजरात पर Locust अटैक, 26 साल बाद किसानों को दिखाई दिए 'घुसपैठिया'