भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंक रही थीं कांग्रेसी महिलाएं, अचानक आग की चपेट में आ गईं, वीडियो
VIDEO: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंकती कांग्रेसी महिलाएं झुलसीं
Gujarat News, राजकोट। गुजरात में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जीतू वाघाणी का पुतला फूंक रहीं कांग्रेसी महिलाएं कलेक्टर कचहरी के पास अचानक आग की चपेट में आ गईं। लुक्के से निकली आग उनके कपड़ों में लगी। हालांकि, हलचल के बीच उसे बुझा दिया गया और वे बच गईं। इस हादसे में एक कार्यकर्ता का हाथ मामूली रूप से जल गया।

वाकया राजकोट में शहर की कलेक्टर कचहरी का है। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी के खिलाफ उनके कांग्रेस मुखिया राहुल गांधी पर दिए गए बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। कांग्रेस पार्टी की महिलाएं पुतला फूंक कार्यक्रम आयोजित कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। इस दौरान आग दो-तीन महिलाओं के कपड़ों तक पहुंच गई थी। इस मौके के वीडियो सोशल साइट्स पर भी देखे जा रहे हैं।

यह कहा था जीतू वाघाणी ने
बता दें कि जीतू वाघाणी ने कहा था कि राहुल के स्तनपान के वक़्त भी कड़ी सिक्योरटी होती थी। इतनी सिक्योरटी में रहने वाले भला प्रजा की सुरक्षा कैसे करेंगे? कांग्रेस इसी बयान को लेकर भाजपा को निशाने पर ले रही है। हालांकि, वाघाणी अपने बयान पर माफी मांग चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications