सरकारी अस्पताल में भाजपा नेता ने डॉक्टर को जमीन पर पटककर पीटा, मरीजों के सामने मारे चांटे

राजकोट। गुजरात में वांकानेर के सरकारी अस्पताल में एक भाजपा नेता ने डॉक्टर की बुरी तरह पिटाई की। डॉक्टर को जमीन पर पटककर पीटा और गालियां भी दीं। पिटने के बाद पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस थाने में शिकायत की है। संवाददाता के अनुसार, मारपीट करने वाले भाजपा नेता पूर्व पालिका प्रमुख जीतु सोमाणी हैं।

BJP leader beaten a doctor at govt hospital wankaner

जीतु सोमाणी को गुस्सा तब आया जब कुछ लोगों ने उनसे कहा कि अस्पताल में डॉक्टर हमारा काम नहीं कर रहे हैं। इससे जीतु सोमाणी फौरन वहां पहुंचे और गुस्से में डॉक्टर को हड़काया। डॉक्टर जयदीप गोसाईं हर शुक्रवार वृद्ध पेन्शन योजना का दाखिला निकालने का काम भी करते हैं। कुछ लोग गुरुवार को भी ये काम करवाने आ गए थे, तब जयदीप ने उनको दूसरे दिन यानी शुक्रवार को आने के लिए कहा था।

इसी पर डॉक्टर की उन लोगों से कहा-सुनी हो गई। जिसकी वजह से जीतु सोमाणी ने डॉक्टर की बिना कोई बात सुने मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर को सबके सामने चांटे मारे। फिर जमीन पर गिराकर पीटने लगे। संवाददाता का कहना है कि यहां के सरकारी अस्पताल में आरएमओ की जगह खाली है। यह काम भी जयदीप गोसाईं कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+